Gahoi Samaj India

ताजा खबर / Latest News

 
छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा - शपथ ग्रहण एवं प्रथम कार्यकारिणी बैठक

दुर्ग


 दुर्ग--..  छत्तीसगढ़  क्षेत्रीय गहोई वैश्य  सभा /महिला सभा/नव युवक मंडल का शपथ ग्रहण व कार्यकारिणी बैठक बाफना मंगलम, दुर्ग, में 29/08/2021को संपन्न। 
     .. मुख्य अतिथि आदरणीय   श्री महेश दत्त  नगरिया, कार्यक्रम  अध्यक्ष श्री ब्रजेश  बिचपुरिया, छग.क्षे.ग.वैश्य सभा के  अध्यक्ष श्री जगदीश  ब्रिजपुरिया, मंत्री श्री  श्याम  कुदरया, कोषाध्यक्ष श्री  गोपाल  बरसैंयां ,छग.क्षे.ग.वैश्य महिला सभा की  अध्यक्ष श्रीमती  उषा  सरावगी, छग.क्षे.ग.वैश्य नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री  पवन  खरया, पंचायतों के  अध्यक्ष श्री अशोक हूंका, डा.गंधी व श्री सुभाष  हूंका  को  मंचासीन किया गया।
 ..  *दीप प्रज्वलन* व राष्ट्र कवि डा. मैथिलीशरण गुप्त  व सरस्वती मां की फोटो के माल्यार्पण पश्चात महिलाओ के  समूह ने गहोई  झंडा  गीत गायन  उपस्थित  सभी के साथ किया। 
महिलाओं के समूह ने मंचासीनों के स्वागत में गीत गाया।
मंचासीन  सभी का  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
     *---शपथ ग्रहण---*
  ..   श्री महेश दत्त  नगरिया जी  ने अध्यक्ष श्री जगदीश ब्रिजपुरिया, मंत्री श्री श्याम कुदरया, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल बरसैंया को  शपथ दिलाई। 
  ..   छग.क्षे.ग.वैश्य सभा , महिला  सभा व नवयुवक मंडल  के  पदाधिकारियों को श्री ब्रजेश  बिचपुरिया, श्री  श्याम  कुदरया व श्री  गोपाल  बरसैंया ने  शपथ दिलाई  व मनोनयन पत्र प्रदान किये ।
..  सभी  मनोनीत  सदस्यों व कार्यकारिणी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर  परिचय कराया गया।
महासभा के   बरिष्ठ  संघ, महिला सभा व नवयुवक मंडलों के अध्यक्षों द्वारा  छत्तीसगढ़ से  मनोनीत  सदस्यों को,अध्यक्षों से प्राप्त मनोनयन पत्र  प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
   *--- मंत्री का प्रतिवेदन  --*
..     मंत्री श्री श्याम  कुदरया ने  छग.क्षे.ग.वैश्य सभा व महिला  सभा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी  सदस्यों के मनोनयन के  संबंध में जानकारी दी।
   उनहोंने जानकारी दी कि सभी पंचायतों के अध्यक्षों से  चर्चा कर  सुझाये गये सदस्यों को मनोनीत किया गया।
  ..  *रायपुर पंचायत* के अध्यक्ष श्री अशोक  हूंका ने AIIMS के  बाजु में बन रहे गहोई  भवन की  पूर्णता की  जानकारी दी।
  Furniture के लिए  सहयोग की अपील की। 
  *भिलाई के* श्री  गोपाल बरसैंया ने  11000/- व  उनकी पत्नी श्रीमती  आशा  बरसैंया 
ने  11,000/- के Cheque दिये।
 डॉ.राजेन्द्र कुमार गुप्ता (गंधी),अध्यक्ष - *"गहोई वैश्य समाज -बिलासपुर"* ने  गहोई भवन रायपुर के लिए  11,000/- (ग्यारह हजार  रुपये)  online गहोई वैश्य समाज, रायपुर के  account मे  Transfer कर दिये।
 .  बिलासपुर के अध्यक्ष डा. गंधी ने  *बिलासपुर में गहोई भवन* के लिये छग सरकार से जमीन  प्राप्त करने के  प्रयासों की  जानकारी दी। 
  .   *राजनांदगांव* के  अध्यक्ष श्री  सुभाष  हूंका ने जानकारी दी कि  वहां 14-15 परिवार हैं, हर माह एक जगह मिलकर चर्चा करते हैं।
  .   छग.क्षे.ग.वैश्य सभा कोषाध्यक्ष श्री  गोपाल  बरसैंया ने  सभी  पंचायतों से  भवन बनाने का प्रयास करने का अनुरोध किया।  
 .  *छग.क्षे.ग.वैश्य महिला सभा* की  अध्यक्ष श्रीमती  उषा  सरावगी ने   कहा कि पूरे  छत्तीसगढ़ की  महिलाओं को  संगठित कर हर शहर में कार्यक्रम  आयोजित करेंगे। 
.  *छग.क्षे.ग.वैश्य नवयुवक मंडल*  के  अध्यक्ष श्री  पवन खरया ने जानकारी दी कि  कार्यकारणी का अति शीघ्र  गठन करेगे।
.   *छग.क्षे.ग.वैश्य सभा अध्यक्ष* श्री जगदीश ब्रिजपुरिया ने  कहा कि  सभी पंचायतों के  अध्यक्षों के साथ सामंजस्य स्थापित कर  समाज हित में कार्य करेंगे ।
  *कार्यक्रम अध्यक्ष* श्री ब्रजेश बिचपुरिया छग.क्षे.ग.वैश्य सभा पूर्व अध्यक्ष ने  कहा कि  पूरे  छत्तीसगढ़ में गहोई समाज के  500 घर  हैं। सभी क्षेत्रों में  उत्कृष्ट कार्य कर  रहे हैं।
  *मुख्य अतिथि  श्री महेश दत्त  नगरिया*  जी जानकारी दी कि  उनका परिवार समाज को  सभी  तरह से  आर्थिक  सहयोग कर रहा है एवं भविष्य में भी  करेगा।
 उनकी बड़ी  बहू  डा.संध्या नगरिया को जबलपुर के  वरिष्ठ संघ ने "जननी सेवा  सम्मान " से सम्मानित किया।
.   *श्याम  कुदरया, Facilitator* - Foundation For Excellence, ने  संस्था द्वारा प्रदत्त  छात्रवृत्तियों की जानकारी दी।
संस्था Engineering ,
Medical,B.pharm,B.A/LLB के  प्रथम  बर्ष में  प्रवेश  लेने  वाले  छात्रों/छात्राओं को  40,000/- प्रति वर्ष  4 बर्ष व मेडिकल के लिए  5 बर्ष  छात्रवृत्ति प्रदान करती है। 
 उनके  माध्यम से  96 छात्रों / छात्राओं को 1,21,00000/- ( एक करोड़  इक्कीस  लाख  रूपये) छात्रवृत्ति  प्रदान की गई। 
गहोई समाज की  डा. सावी  बरसैंया  ,रायपुर,  2 लाख  छात्रवृत्ति प्राप्त कर  MBBS डिग्री प्राप्त  करने के  अंतिम चरण में इंटर्नशिप कर रही है।
गढ़ी  मलहरा(छतरपुर-म.प्र) की  डा. शिवांगी गुप्ता( बहरे) ,जो MBBS की Fourth-year की  छात्रा है,को  1,60,000/- छात्रवृत्ति  प्राप्त  हुई।
 अन्य दो  छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त  हुई।
 *नई  दिल्ली* की " गहोई वैश्य छात्रविकास एवं  छात्रवृत्ति योजना " आर्थिक रूप से  कमजोर व प्रतिभावान  बच्चों को  छात्रवृत्ति प्रदान  करती है।
निम्न  सदस्यों ने  छात्रवृत्ति स्थापित करने  घोषणा की।
.. श्री  अशोक  पहारिया एवं  श्रीमती रमा पहारिया -भिलाई 11,000/-,cheque credit हो गया।
.. श्री  गोपाल बरसैंया एवं श्रीमती आशा बरसैंया- भिलाई 10,000/- . Cheque credit हो गया।
.. डा .गंधी, बिलासपुर, 1000/-,आजीवन सदस्य। 
Cheque  credit हो गया।
*.पुनश्च-*
 ..डा.सुयश कंदेले(श्री शरद एवं  श्रीमती रेखा कंदेले का पुत्र)-भिलाई 11,111/-
का cheque प्राप्त  हो  गया है। 
.. श्री  राजेन्द्र  बरसैंया, भिलाई 11000/- cheque प्राप्त  होने वाला है।
.. श्री  रमन ब्रिजपुरिया (श्री  जगदीश  ब्रिजपुरिया का  पुत्र),दुर्ग, 5000/- .cheque प्राप्त  होने  वाला है।
बच्चों की  शिक्षा के लिए  छात्रवृत्ति  स्थापित  कीजिए। 
विभिन्न  छात्रवृत्तियों के लिये  श्री  श्याम  कुदरया  भिलाई से  संपर्क कीजिए। 
मृत  आतमाओं की  शान्ति के  लिये दो  मिनट का मौन धारण कर  *श्रद्धांजलि अर्पित* की गई। 
 *धन्यवाद ज्ञापन* श्री  सुभाष हूंका राजनांदगांव ने किया। 
मंच  संचालन श्री  सुमित  कंदेले ने किया।
 *कार्यक्रम समाप्ति* की  घोषणा  पश्चात सभी ने  सुरुचिपूर्ण  भोजन का  आनंद लिया।
भोजन के  पश्चात कार्यकारणी बैठक  हुई। 
चाय के  पश्चात  कार्यकारणी की  बैठक  समाप्त की  घोषणा की गई। 
🙏🏻🌞🙏🏻
श्याम  कुदरया, मंत्री
छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय गहोई वैश्य  सभा

कमलेश्वर महादेव मंदिर पर गहोई समाज के सात जोड़ो ने लिए सात फेरे

करारखेड़ा

करारखेड़ा (पिछोर) जिला शिवपुरी म. प्र.- दिन्नाक 3 मई 2022 को कमलेश्वर महादेव मंदिर पर चौरासी क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा आयोजित 12 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन में सर्व प्रथम अथतियों को आमंत्रित कर राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त एवं चौरासी क्षेत्र के धरोहर पूर्व राजस्व मंत्री स्व लक्ष्मीनारायण गुप्ता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

महाकौशल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

.   
      दिनांक 15 अप्रेल 2022 दिन शुक्रवार
दीप प्रज्ज्वलन, सूर्य भगवान के पूजन- सूर्य स्तुति, महासभा संस्थापक श्रीयुत नाथूराम जी रेजा के तैलचित्र पर माल्यर्पण, महासभा ध्वजगीत के साथ अ भा गहोई वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री केदारनाथ रूसिया जी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री शिवकुमार नीखरा जी पूर्व अध्यक्ष महाकौशल क्षेत्र के विशिष्ट आतिथ्य में महाकौशल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा की कार्यकारिणी बैठक- होटल युवराज इन विजयनगर, जबलपुर में प्रातः 10:45 बजे प्रारम्भ हुई। 
बैठक की अध्यक्षता महाकौशल के अध्यक्ष सतीश सेठ ने की। बैठक में-
मंत्री- श्री कृष्ण गोपाल आजाद मोदी, कोषाध्यक्ष-श्री सुधीर नौगरहिया, उपाध्यक्ष- श्री सुभाष चंद्र रावत, बैठक संयोजक- उपाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र पिपरसानिया, प्रचार मंत्री- श्री रामगोपाल बजाज गाडरवारा, संगठन मंत्री- श्री संतोष सुहाने, श्री राकेश तीतबिरासी, श्री जितेंद्र कुमार बिलैया मंडला, श्री आनंद तपा खितौला बाजार, श्री प्रशांत मरेले, श्री संतोष कठल करेली, श्री राकेश कटारे शहडोल, श्री रघुनाथ बहरे मझगवां, श्री शचेन्द्र संदीप बृजपुरिया रहली, श्री गुलाबचंद नोगरैया सिवनी, श्री ओम प्रकाश तपा कटनी, श्री केदार प्रसाद ब्रिजपुरिया, श्री ओम प्रकाश ददरया जबलपुर, श्री प्रदीप रूसिया वारासिवनी, श्री प्रकाश चंद्र चौदहा खितौला, श्री राजकुमार कनकने सिहोरा, श्री रामगोपाल ददरया, श्री जगदीश बरसैंया गाडरवारा, श्री विष्णु प्रसाद सेठ कटनी, एड.उत्तमचंद बिलैया, श्री शरद बरसैंया, श्री नितिन बरसैंया आदि अन्य समाजसेवी पदाधिकारी प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति में *महाकौशल क्षेत्र के विकास हेतु  योजनाओं के क्रियान्वयन, महासभा सदस्यता, परिवार गणना, सामाजिक रीति रिवाज व विधान एकरूपता, पंचायतों के चुनाव, डिजिटल पत्रिका, आय व्यय, शिक्षा, स्वास्थ्य, शासकीय योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित कराने एवं अन्य सामाजिक क्रियाकलापों से संगठन की सक्रियता* आदि विषयों पर चर्चा में रचनात्मक  सुझाव प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी बैठक शाम 5.10 पर आभार प्रदर्शन के साथ समाप्त हुई। 
कोरोना के दौरान महामारी के प्रकोप से सामाजिक पदाधिकारियों के दुःखद निधन को स्मरण कर द्रवित मन से सामूहिक शोक श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

सतीश सेठ
अध्यक्ष- महाकौशल क्षेत्रीय सभा

*वडोदरा (गुज) में मनाया अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का 108 वाँ स्थापना दिवस*

वडोदरा (गुज)

वडोदरा - 7 अप्रेल 2022 को अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का 108 वाँ स्थापना दिवस बहुत ही धूम धाम के साथ श्री कमलेश जी खर्द (लहार वाले) के ऑफिस, बालाजी विंड टॉवर, बेंकर हॉस्पिटल के बगल से, हरनी वरासिया रोड, वडोदरा में सम्मानीय रमेश बाबू गंधी (पूर्व अध्यक्ष चम्बल क्षेत्रीय सभा) के मुख्य अथिति में श्री नवल किशोर जी कुदरिया (अध्यक्ष गहोई समाज वडोदरा) ने अपने साथियों के साथ महासभा के संस्थापक परमपूज्य श्री नाथूराम जी रेजा एवं श्री बलदेव प्रसाद जी मातेले के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाम का समय होने के कारण ध्वजा रोहण व ध्वज गीत का गायन नहीं किया गया।
       रमेश बाबू गंधी ने महासभा स्थापना के संस्थापक श्री नाथूराम जी रेजा व बलदेव प्रसाद जी मातेले ने आज से 108 वर्ष पहले सन् 1914 में किस प्रकार संगठन खड़ा किया जब कि आवा गमन के साधन कितने सीमित होंगे। उस समय के संगठन से लेकर आज तक के महासभा के बारे में संक्षेप में जानकारी दी एवं महासभा की सदस्यता के बारे में विस्तार से बताया कि महासभा के क्यो बनना चाहिए इससे समाज को क्या लाभ है और मतदाता को क्या अधिकार है। इस सबको समझाने पर उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ ने कार्यक्रम स्थल पर परिवार सहित सदस्यता ग्रहण की एवं अन्य परिवारों में सदस्य बनाने की योजना तैयार की। कार्यक्रम में उपस्थित श्री कमलेश जी खर्द, श्री अमित खर्द, श्री नितिन खर्द, श्री विनीत खर्द, श्री मनोज जी मातेले, श्री कमलेश जी छिरोल्या, श्री संतोष जी बिलैया, श्रीमती श्रुति बिलैया, श्री रवि गंधी, श्री रामनिवास गुप्ता, श्री चंद्रशेखर बरसैयां, नवल किशोर कुदरिया, श्री रमेश बाबू गंधी सहित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम उपरांत श्री कमलेश खर्द द्वारा दिया गया स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद प्राप्त किया। आभार श्री मनोज जी मातेले (पूर्व अध्यक्ष- गहोई समाज वडोदरा) द्वारा किया गया।

मनोज मातेले, वडोदरा

परम श्रद्धेय श्री लक्ष्मीनारायण जी गुप्त (नन्ना जी) का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ संपन्न ।*

पिछोर (शिवपुरी)


    1952 की प्रथम विधानसभा के सदस्य एवं पूर्व राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन परम श्रद्धेय श्री लक्ष्मीनारायण जी गुप्ता (नन्ना जी) को देश, प्रदेश, क्षेत्र, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर, अंतिम यात्रा में शामिल होकर अंतिम विदाई दी गई।
    सर्वप्रथम नन्ना जी के पार्थिव शरीर को उनके गृह निवास से गहोई भवन प्रांगण मैं अंतिम दर्शन हेतु लाया गया। वहां पर  राजनेता, मंत्री, सांसद, विधायक एवं संपूर्ण देश, प्रदेश, क्षेत्र, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए एवं नन्ना जी के अंतिम दर्शन किए।
   इसके उपरांत अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। जगह-जगह नन्ना जी के दर्शनों के साथ फूलों की वर्षा होती रही। नन्ना जी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, नन्ना जी का नाम रहेगा, के नारे लगते रहे।
    आज पिछोर के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे सभी नन्ना जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा फूलों की वर्षा के साथ मुक्ति धाम पहुंची।
   मुक्तिधाम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और नन्ना जी को हजारों की संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी।
    अंतिम दर्शन, अंतिम यात्रा एवं अंतिम विदाई में देश, प्रदेश, क्षेत्र, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    जिसमें गुना शिवपुरी सांसद श्री के.पी. यादव जी, कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी,भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, मंत्री श्री सुरेश राड़खेड़ा, मंत्री श्री जसवंत जाटव, मंत्री श्री रमेश खटीक, मंत्री श्री प्रहलाद भारती, राज्यमंत्री श्रीमती अमिता चपरा, क्षेत्रीय विधायक श्री के.पी. सिंह जी कक्का जू पिछोर एवं 
     राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा श्री के.के. कठिल जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम कुचिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश बंधु, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अलोक टिकरया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मोहन कनकने, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेश कुचिया, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनोज चौधरी, अक्षय निधि अध्यक्ष श्री दिनेश गेड़ा खोड़, राजनैतिक प्रकोष्ठ के मंत्री श्री राजेंद्र चेरला, चौरासी क्षेत्र अध्यक्ष श्री शिवशंकर सेठ, राष्ट्रीय वरिष्ठ संघ अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश दाऊ, राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश सुहाने गहोई दर्पण पत्रिका के संपादक श्री वरुण कस्तवार सहित हजारों की संख्या में भावपूर्ण, अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी गई।

अनिल निगोती, सेमरी पिछोर 

माननीय मुख्य मंत्री जी ने " नन्ना " के दुखद निधन पर की शोक संवेदना व्यक्त

भोपाल

पिछोर से वरिष्ठ BJP नेता व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता "नन्ना जी" के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता मध्यप्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री रहे। जनसंघ की स्थापना में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजस्व मंत्री के रूप में राजस्व प्रशासन में आपने अनेक महत्वपूर्ण बदलाव किए।

गहोई वैश्य समाज के रत्न श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी 104 वर्ष की आयु तक सक्रिय एवं प्रेरणास्रोत रहे। संपूर्ण राजकीय सम्मान के साथ कल उनकी अंत्येष्टि पिछोर में की जाएगी। शासन ने पिछोर में स्मृति पार्क निर्मित कर प्रतिमा स्थापना का निर्णय लिया है। श्रीचरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

- शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1481251280081530880

आदर्णीय श्री लक्ष्मीनारायण गुप्त (नन्ना) जी पूर्व राजस्व मंत्री का निधन

झांसी

झांसी - 12 जनवरी 2022 युगपुरुष मध्य प्रदेश की पहली विधानसभा के सदस्य रहे परम आदरणीय श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी पूर्व राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश का आज  स्वर्गवास निज निवास झांसी में हो गया है
हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे  जगत नन्ना जी उनके दिखाए संघर्ष,वैचारिक प्रतिबद्धता, ईमानदारी और जनकल्याण के मार्ग पर सदेव चलना ही उनके लिए सही श्रद्धांजलि होगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस गहन कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें । विनम्र श्रद्धांजलि । ऊँ शांति शांति शांति
शोक संवेदक
गहोई समाज इंडिया टीम

गहोई वैश्य नवयुवक मंडल करारखेडा़ का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न,

कररखेड़ा


आज दिनांक 09 जनवरी रविवार को चौरासी क्षेत्रीय गहोई वैश्य समाज की धर्मस्थली श्री श्री 1008 श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर पर गहोई वैश्य नवयुवक मंडल करारखेडा़ का शपथग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया,
कार्यक्रम की शुरुआत में गंगा जी के पूजन और आरती के साथ कमलेश्वर महादेव जी की आरती की गई,
इसके बाद गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया,
उपस्थित अतिथियों को मंचासीन कराते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरासी क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के अध्यक्ष श्री शिवशंकर जी सेठ, एवं मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश जी वंधु, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरिशंकर जी निगोती संयुक्त मंत्री वरिष्ठ संघ,श्री रामकुमार निगोती जी मंत्री चौरासी क्षेत्र, श्री कृष्ण विहारी सेठ अध्यक्ष भाजपा मंडल भौती, श्री मुकेश जी लहारिया अध्यक्ष करारखेड़ा, श्री संतोष जी पहारिया अध्यक्ष कमलेश्वर मंदिर समिति, श्री रत्नेश निगोती मंत्री चौरासी क्षेत्रीय नवयुवक मंडल आदि मंचासीन रहे,
शपथग्रहण के क्रम में सवसे पहले नवयुवक मंडल अध्यक्ष करारखेडा़ के रूप में श्री अंकित लहारिया, उपाध्यक्ष सौरभ लहारिया, मंत्री विकास गेंडा, कोषाध्यक्ष सुमित नौगरैया, संगठन मंत्री गौरव नीखरा, प्रचार मंत्री प्रिंस लहारिया, मीडिया प्रभारी विनय लहारिया,को शपथ क्रमशः श्री शिवशंकर जी सेठ, श्री सुरेश जी वंधु, श्री रत्नेश निगोती ने दिलाई,
शपथग्रहण के वाद विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, एवं मंचासीन अतिथियों ने सामाजिक समरसता के भाषण दिए,
समस्त अतिथियों को माल्यार्पण एवं शील्ड के द्वारा सम्मानित किया गया,
कार्यक्रम में गहोई दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन क्षेत्रीय संपादक अनिल जी निगोती ने संपन्न कराया,
कार्यक्रम में समस्त चौरासी क्षेत्रीय समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया,
इसके बाद नवयुवक मंडल करारखेडा़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई,
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
शपथग्रहण समारोह में उपस्थित होने वाले समस्त सजातीय वंधुजनो को हृदय से धन्यवाद एवं आभार किन शब्दों से करें, हमारे पास कोई उपयुक्त शब्द नहीं है,
पुनः सभी को हृदय से धन्यवाद

संतोष गुप्ता

श्री गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर के तत्वावधान में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न

ग्वालियर

श्री गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर के तत्वावधान में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न।
आज 9 /जनवरी/ 2022 श्री गहोई  वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर के तत्वधान मे राष्ट्रकवि डॉ.मैथिलीशरण शरण गुप्त भवन दत्त मंदिर के सामने महाराज बाड़े पर आज विशाल नेत्र शिविर का उद्घाटन फीता काटकर मुख्यअतिथि श्री राधेश्याम कुचिया जी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ आदित्य मोदी आई स्पेशलिस्ट, श्री राम प्रकाश सोनी अध्यक्ष श्री गहोई वैश्य समाज ग्रेटर ग्वालियर एवं सुधीर गुप्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर द्वारा किया गया इस अवसर अवसर पर प्रदीप गुप्ता, गौरी शंकर सेठ, ओमप्रकाश कंथरिया, दिलीप लहरिया, राधेश्याम सेठ, राकेश मोर, राजेश नीखरा, मनोज खंगट, संजीव नीखरा, धीरज कनकने, राजू नहार, राजकुमार गुप्ता प्रवीण रेजा, स्वराज सेठ, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे एवं इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने नेत्र परीक्षण, ब्लड टेस्ट, एवं बीपी चेक कराया कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर एवं उनके सहयोगीयों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

डॉ नीता पहारिया को राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान से नवाजा

ग्वालियर

ग्वालियर- अंतरंग कला पर्व एजुकेशन  एण्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से राजस्थान टोंक में आयोजित वर्कशॉप के समापन पर शहर की डॉ नीता- डॉ योगेंद्र पहारिया को राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस वर्कशॉप में देश भर से आर्टिस्ट ने पार्टिसिपेट किया था। जिसमे से मध्य प्रदेश से अकेली डॉ नीता पहारिया को चुना गया।

         वह अभी तक देश भर में कई वर्कशॉप का हिस्सा बन चुकी है। और कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। इस उपलब्धि पर गहोई समाज के सामाजिक बंधुओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।